रीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। भजन लाल सरकार के सत्ता में आने के बाद भर्तियों का पिटारा खोला जा रहा है। भजन लाल सरकार ने इस वर्ष के बजट में इस साल एक लाख पदों पर भर्तियां करने की घोषणा की है। प्रदेश के अभ्यर्थियों को इस साल काफी अवसर मिलने वाले है। इसी कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा यानी की रीट परीक्षा की एक बड़ी घोषणा की है।
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू की जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 दिसंबर से अपना आवेदन कर सकते है। जानकारी के मुताबिक रीट परीक्षा से सबंधित विस्तृत नोटिफिकेशन 25 नवंबर 2024 तक जारी किया जाएगा।
राजस्थान अध्यापक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा करवाया जाएगा। रीट परीक्षा का आयोजन फरवरी 2025 में किया जाएगा ।

रीट परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इस शानदार मोके के साथ ही आप अपना सिलेक्शन पक्का कर सकते हो। रीट परीक्षा से सबंधित किसी भी प्रकार की अपडेट पाने के लिए आप हमारे टेलीग्राम चैनल से जुड़े सकते हो। जहां पर आपको समय- समय पर रीट परीक्षा से जुडी अपडेट मिलती रहेगी। आज के इस आर्टिकल में हम रीट परीक्षा से सबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से जानेंगे।
रीत परीक्षा 2025- अपडेट
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा 25 नवंबर 2024 तक रीट परीक्षा का विस्तृत सिलेबस जारी कर दिया जाएगा। रीट परीक्षा के नोटिफिकेशन का लाखो उम्मीदवारों का इन्तजार है। लेकिन अब उनका यह इन्तजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
रीट परीक्षा की अधिसूचना जारी करने के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2024 से शुरू की जाएगी। आवेदन करने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम को ही अपनाना होगा। यानी की आवेदन ऑनलाइन मोड में ही आमंत्रित किए जाएंगे।
आवेदन करते समय आवेदक को ध्यानपूर्वक अपनी आवेदन जानकारी दर्ज करनी हैः ताकि बाद में कोई समस्या न हो। राजस्थान के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट करके परीक्षा के फरवरी 2025 में आयोजित करवाने की जानकारी दी है। इस बार रीट परीक्षा में चार विकल्प की जगह पांच विकल्प होंगे।
अभ्यर्थियों को इस बार पांचवा विकल्प भी देखने को मिलेगा। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रश्न का जवाब नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवे विकल्प को भरना होगा जो की अनिवार्य है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा रीट परीक्षा की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के बाद अभ्यर्थी आसानी से आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करके नोटिफिकेशन चेक कर सकेंगे।
रीट परीक्षा 2025- एक नजर में
परीक्षा का नाम | राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा |
आयोजक संस्था | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर |
अधिसूचना जारी | 25 नवंबर 2024 तक |
आवेदन शुरू | 1 दिसंबर 2024 |
परीक्षा तिथि | फरवरी 2025 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
पेपर की अवधि | 2 घंटा 30 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | Click Here |
रीट परीक्षा 2025- आवेदन शुल्क
लेवल 1- 550 रुपए
लेवल 2- 550 रुपए
लेवल 1 और लेवल 2- 750 रुपए
पहले से आवेदन कर चुके उम्मीदवार के लिए आवेदन शुल्क- निःशुल्क
रीट परीक्षा के प्रवेश पत्र कब जारी होंगे?
1 दिसंबर 2024 से अभ्यर्थियों से राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन पुरे होने के बाद परीक्षा के 10 या 15 दिन पहले विभाग द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आवेदक अपना एडमिट कार्ड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।
बोर्ड के द्वारा एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम में ही जारी किए जाएंगे। आपको प्रवेश पत्र से सबंधित जानकारी आपके ईमेल आईडी या पंजीकृत नंबर पर दी जाएगी। आवेदक अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
रीत परीक्षा पैटर्न 2025- लेवल 1
विषय | प्रश्नो की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
गणित | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 | 30 | 30 |
पर्यावरण अध्ययन | 30 | 30 |
कुल | 150 | 15o |
रीत परीक्षा पैटर्न 2025- लेवल 2
विषय | प्रश्नो की संख्या | अंक |
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र | 30 | 30 |
भाषा 1 | 30 | 30 |
भाषा 2 | 30 | 30 |
विज्ञान और गणित सामाजिक विज्ञान | 60 | 60 |
कुल | 150 | 150 |
रीट परीक्षा परीक्षा 2025- महत्वपूर्ण लिंक
रीट परीक्षा लेवल 1 सिलेबस – यहाँ क्लीक करे
रीट परीक्षा लेवल 2 सिलेबस- यहाँ क्लीक करे
Jo pahle reet pass kar chuke h unko dubara reet exam dene hogi kya.